Uncategorized

CG में स्वतंत्रता दिवस पर बाइकर्स ने मचाया उत्पात बाइक की साइलेंसर से फोड़े पटाखे, पुलिस ने एक को जमकर पीटा, 8 युवक को दबोचा

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बाइकर्स ने स्वतंत्रता दिवस पर जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने SECL कॉलोनी और मानिकपुर चौकी क्षेत्र में बाइक की साइलेंसर से जमकर पटाखे फोड़े। इस मामले में 8 युवक को पकड़ा गया है। वहीं एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी एक युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, घटना उस समय हुई जब एसपी सिद्धार्थ तिवारी, कलेक्टर अजीत वसंत और वन विभाग के अधिकारी आत्मानंद स्कूल में एक कार्यक्रम में मौजूद थे। हेलीपैड के पास पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान बाइकर्स ने जमकर पटाखे फोड़े। जिसकी भनक लगते ही अधिकारियों ने फौरन कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस ने युवक को पकड़कर जमकर पीटा, बाद में उसे पुलिस चौकी ले गए।
कोई बाइक तो कोई कार लेकर हेलीपेड पहुंचे थे।

8 बाइकर्स पकड़ाए, सभी के बाइक जब्त

जब पुलिस, वनकर्मी मौके पर पहुंचे तो सभी बाइकर्स इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर 8 युवकों को पकड़ा और उनकी बाइकें भी जब्त की। सभी को मानिकपुर चौकी ले जाया गया है और उन पर कार्रवाई की जा रही है।

ये तस्वीर बाइक सवार युवकों का पीछा करते हुए हैं।

जानिए कॉलोनी के लोगों ने क्या कहा?

इधर, कॉलोनी के लोगों का कहना है कि बाइकर्स रोज उत्पात मचाते हैं। मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देते हैं। वहीं मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि पकड़े गए बाइकर्स पर कार्रवाई की गई है।

अन्य आरोपियों की पहचान कर उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। जिले के थाना-चौकियों और यातायात विभाग की ओर पहले से ही तेज रफ्तार बाइक और पटाखा फोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

………………………..

Related Articles

Back to top button