
बरेली में कांवड़ वाले रूट पर दूसरे समुदाय की महिलाओं ने दिया धरना, हालात बेकाबू, RAF और PAC तैनात
By Dinesh chourasiya
महिलाओं को हटाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। हालात बेकाबू होता देखकर जोगी नवादा में डीएम और एसएसपी भी पहुंच गए। मौके पर आरएफ और पीएस की फोर्स को तैनात कर दिया गया है







पिछले सप्ताह रविवार को जोगीनवादा के गुसाईं गौटिया से रवाना हुए कांवड़ जत्थे को जोगीनवादा से निकालने के दौरान बवाल हो गया था।
इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों के बीच जमकर पथराव हुआ था। करीब चार घंटे तक वहां तनाव का माहौल रहा था। तब से ही वहां फोर्स तैनात है। मगर रविवार को जब वहां से दोबारा कांवड़ जत्था निकलने की बारी आई तो दूसरे समुदाय की महिलाएं अपने धर्मस्थल के बाहर सड़क पर आकर बैठ गई।
वे जत्थे को अपने धर्मस्थल के सामने से न निकलने देने की जिद पर अड़ गईं। हालात बेकाबू होते देख जोगी नवादा में डीएम और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस प्रशासन के अफसर उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कांवड़िए भी अपनी जिद पर अड़े हैं और शाह नूरी मस्जिद के सामने से ही निकलने की बात कर रहे हैं। हालात को देखते हुए मौके पर बड़ी तादाद में आरएएफ और पीएसी को भी तैनात कर दिया गया है।












