Uncategorized

CG में नदी में नहाने गए 2 लड़को की पानी में डूबने से हुई मौत…..

By Dinesh chourasiya

राजनांदगांव जिले में एनिकट में नहाने गए दो लड़कों की डूबने से मौत हो गई। शिवनाथ नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ है। दोनों लड़कों का शव गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दरअसल यह पूरा मामला सुरगी चौकी क्षेत्र का है। जहां पर करीब 6 से 7 युवक मोखला एनिकट में नहाने के लिए गए हुए थे।

तभी दो लड़के सुमित यादव 18 साल और शाहिद अली 12 साल नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में समा गए। आस-पास के लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला और दोनों लड़के डूब गए।

Related Articles

Back to top button