छत्तीसगढ़

भिलाई में गुंडे बदमाशों का आतंक:पुलिस की असफलता से खुलेआम लोगों पर हमला लूट जैसी घटना आम बात हो गई है  पावर हाउस नंदनी रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास अज्ञात लोगों ने  एक युवक को  कटर मार कर गाल फाड़ दिया  दूसरी तरफ शीतल कांप्लेक्स में मोबाइल और नगदी  लूट लिया बदमाशो ने 

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले के मरोदा क्षेत्र में गुंडों के आतंक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। तीन चार लड़के एक युवक को स्टेशन मरोदा रेलवे फाटक के ठीक सामने मार रहे हैं। युवक के ऊपर बड़ा सा पत्थर पटक दिया। इन्हीं लड़कों ने इस घटना से 2 दिन पहले रेलवे फाटक बंद करने वाले युवक को भी पीटा था।

खुलेआम इस तरही जानलेवा हमला करने की घटना को 5 दिन बीत जाने के बाद भी जब नेवई पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी तो अब इसका वीडियो वायरल किया जा रहा है। मरोदा क्षेत्र के लोगों ने वो सीसीटीवी फुटेज वायरल किया है, जिसमें आरोपी खुलेआम मारपीट करते दिख रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। इससे लोगों में काफी रोष व्याप्त है।

आतंक इतना बढ़ गया है कि पुलिस भी उन्हें नहीं रोक पा रही है। ये लोग आए दिन किसी से भी झगड़ा करते हैं। यदि कोई बोलता है तो उन्हें बेरहमी से पीटते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना को 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।

नेवई थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा का कहना है कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं लोगों का कहना है कि पुलिस चुनावी ड्यूटी का बहाना बनाकर क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रही है।

आरोपियों को रोकते महिला एक अन्य युवक

युवक की पिटाई करके सिर में पकट दिया था पत्थर

घटना बीते 26 अक्टूबर को भिलाई के स्टेशन मरोदा रेलवे फाटक के पास चौपाटी के सामने की है। यहां रात में 5 से सोनू, उदय व उसके 4-5 साथियों ने नशे में चूर होकर मेडिकल दुकान में काम करने वाले ईश्वर साहू को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने उसके सिर पर एक पत्थर पटक दिया, जिससे उसका सिर फट गया। बाद एक महिला के बीच बचाव करने पर घायल हालत में ईश्वर वहां से भाग गया।

रेलवे फाटक बंद करने वाले को भी पीटा

स्टेशन मरोदा में रहने वाले सोनू व उसके साथियों ने सिर्फ ईश्वर साहू को ही नहीं पीटा बल्कि घटना से दो दिन पहले 24 अक्टूबर 2023 को मरोदा रेलवे फाटक बंद करने वाले युवक हरीश साहू को केबिन में घुसकर पीटा था। हालत यह है कि इन आरोपियों द्वारा लगातार घटना को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन पुलिस उस पर रोक नहीं लगा पा रही है।

 नंदिनी रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान। के पास  एक युवक को किसी ने अज्ञात में  शराब लेने के दौरान किसी बात को लेकर कटर  मारकर  गाल  फ़ाड़ दिया

शीतल कांप्लेक्स भिलाई  में  एक अज्ञात  युवक ने सरेआम मोबाइल। और कैश लूट कर भाग गया  फिलहाल छावनी थाना पुलिस आरोपी की तलाश में

मोबाइल और कैश लूट कर भाग था   येसु

Related Articles

Back to top button