
राजधानी समेत कई जिलों में आयकर विभाग ने दी दबिश, सीआरपीएफ जवानों के साथ पहुँचे अधिकारी, खुलेगा बड़ा राज
By Dinesh chourasiya
रायपुर। : राजधानी रायपुर और बिलासपुर में आयकर विभाग की टीम ने रेड मारी है। रायपुर के वंदना ग्लोबल ग्रुप के ठिकानों पर आईटी ने दबिश दी है. खबर है कि आईटी की टीम ने सिलतरा स्थित प्लांट समेत कई ठिकानों में दबिश दिया है. दर्जनभर से ज्यादा अधिकारी अलग-अलग ठिकानों पर पड़ताल कर रहे हैं।













मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी और बिलासपुर में आयकर ने छापेमारी शुरू कर दी है। रायपुर के वंदना ग्लोबल ग्रुप के ठिकानों पर भी आईटी ने दबिश दी है. सिलतरा स्थित प्लांट समेत सिविल लाइन स्थित घर और एमजी ऑफिस में टीम पहुंची है. आयकर विभाग की टीम में 15 से 20 सदस्य शामिल हैं, जो 20 से अधिक गाड़ियों में पहुंचे हैं। कारोबारी के बंगले के सामने सेंट्रल रिजर्व फोर्स के जवान तैनात है। जो किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। टीम के सदस्य एक साथ घर, कार्यालय और फैक्ट्री में पहुंच दस्तावेज खंगाल रहे हैं।







