
भिलाई। इन दिनों लोग सब्जी मंडी में टमाटर को देखकर ही काम चला रहे हैं, क्योंकि टमाटर का भाव बढ़ हुआ है. देश के हर राज्य और जिला में टमाटर 100 से 150 के बीच बिक रहा है. इस बीच भिलाई में टमाटर पॉलिटिक्स हो रही है.
भिलाई में पार्षद लोगों को एक-एक किलो टमाटर मुफ्त में बांट रहे हैं. दरअसल, ये पूरा वाकया भिलाई के रामनगर का है. यहां बीजेपी पार्षद रिकेश सेन ने अपने वार्ड 26 के गरीब वर्ग के लोगों को अनोखा तोहफा दिया है. वार्ड के पार्षद ने लगभग 500 किलो टमाटर अपने वार्ड के लोगों में बंटवा दिए हैं.











