Uncategorized

दुर्ग जिले में प्री होली पार्टी में चाकूबाजी की वारदात बदमाशों ने युवक के पेट में मारा चाकू, दोस्त का भी तोड़ दिया हाथ वारदात के बाद से आरोपी फरार 

By Dinesh chourasiya

दुर्ग में प्री होली पार्टी में चाकूबाजी की वारदात - Dainik Bhaskar

 दुर्ग में रविवार की शाम प्री होली पार्टी रंग दे 3.0 में चाकूबाजी की वारदात हुई है। कुछ बदमाशों ने अमित साहू पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल है। वहीं उसके दोस्त का हाथ तोड़ दिया गया। पूरा मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक हरि नगर दुर्ग निवासी गौरव निर्मलकर अपने तीन दोस्त प्रशांत राव, अमित साहू और हर्ष बघेल के साथ करहीडीह स्थित महेंद्रा रिसार्ट गया था। यहां रंग दे 3.0 कार्यक्रम था। पार्टी में डीजे पर रेन डांस और खाने पीने का भी इंतजाम था।

पेट में घोंपा चाकू और हाथ तोड़ा

बताया जा रहा है कि वारदात की वजह सिर्फ ये थी कि डीजे पर डांस करते समय पैर पर पैर पड़ गया था। इसके कारण हुए विवाद में आरोपियों ने अमित साहू को चाकू मारा और गौरव निर्मलकर का हाथ तोड़ दिया। इस घटना के बाद पार्टी में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

अस्पताल में चल रहा इलाज

पार्टी में भगदड़ का फायदा उठाकर सभी आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद घायल युवक अमित साहू को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस को अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी

जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी खगेंद्र पठारे ने कहा कि एक इवेंट के दौरान चाकूबाजी हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 307, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे।

Related Articles

Back to top button