छत्तीसगढ़

CG CRIME : लूट की वारदात ; चैन स्नेचिंग का शिकार हुई महिला, सोने का चैन लूटकर भागे बाइकर्स, पुलिस जाँच में जुटी 

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर : CG CRIME : न्यायधानी में अपराधी तत्वों के हौसले किस तरह बुलंद होते जा रहे हैं, इसका एक उदाहरण आज लोगों को बंधवापारा हेमू नगर तहसीलदार गली के पास देखने को मिला। जहाँ संध्या तिवारी नामक महिला अपने घर से पैंडलवार नर्सिंग होम अपना स्वास्थ्य चेक कराने के लिए गई हुई थी। वहां से वापसी के समय जैसे ही यह महिला तहसीलदार गली के पास पहुंची।

ठीक उसी समय बिना नंबर वाली गाड़ी में झपाटे के साथ पहुंचे दो बाइक सवारों ने उसके गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। जिन बाइक सवारों ने इस वारदात को अंजाम दिया है उसमें से एक हेलमेट पहना हुआ था और दूसरे ने भी अपना मुंह छुपाया हुआ था। बाइक सवारों के द्वारा लूटी गई चेन की कीमत 70 हजार रुपए बताई जा रही है। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Related Articles

Back to top button