
आज से सजेगा IPL खिलाड़ियों का बाजार, लगेगी हर एक की बोली, जानिए कितने बजे शुरू होगा मेगा ऑक्शन
By Dinesh chourasiya
नई दिल्ली: क्रिकेट का त्योहार IPL 2025 के लिए आज से खिलाड़ियों निलामी शुरू होगी। IPL 2025 के लिए खिलाड़ियों की निलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित की जाएगी। खिलाड़ियो की निलामी दोपहर 3.30 बज से शुरू होगा, जिसे आप लाइव देख सकते हैं। वैसे क्रिकेट फैन्स को आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन का ब्रेसब्री से इंतजार है।







मिली जानकारी के अनुसार IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में इस बार 577 खिलाड़ियों को लिस्ट किया गया है, जिसमें से 367 भारतीय और 210 विदेशी खिलाड़ी हैं। हालांकि 577 में से 204 खिलाड़ियों को ही खरीदा जाएगा। बता दें कि इस बार सभी 10 टीमों के पर्स में कुल 641 करोड़ रुपए बाकी हैं।
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी दोनों ही दिन भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगी। यह आईपीएल के इतिहास की 18वीं नीलामी है। मेगा नीलामी का टीवी पर लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क करेगा। वहीं Jio Cinema ऐप और उसकी वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में होगी।




इस बार सबसे युवा खिलाड़ी मात्र 13 साल का
IPL 2025 में इस बार युवा और उम्रदराज खिलाड़ियों का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। इस बार IPL 2025 में सबसे कम उम्र का खिलाड़ी मैदान में देखने को मिल सकता है, जिसकी उम्र महज 16 साल है। दरअसल घरेलू क्रिकेट खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में शामिल किया गया है। वैभव का बेस प्राइज 30 लाख रुपए है। वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था और उनकी मौजूदा उम्र 13 साल और 242 दिन (24 नवंबर 2024) है।
42 साल का दिग्गज भी आजमाएगा किस्मत
वहीं, नीलामी में शामिल सबसे उम्रदराज खिलाड़ी इंग्लिश दिग्गज जेम्स एंडरसन हैं। 42 साल के एंडरसन ने अपना बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपए रखा है। एंडरसन ने 2014 से कोई टी20 मैच नहीं खेला है और कभी आईपीएल का हिस्सा नहीं रहे। लेकिन, इस इस बार उन्होंने आईपीएल में उतरने का मन बनाया। एंडरसन ने जुलाई 2024 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। एंडरसन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं।
IPL खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट
गुजरात टाइटन्स (GT)
– शुभमन गिल (16.5 करोड़)
– राशिद खान (18 करोड़)
– साई सुदर्शन (8.5 करोड़)
– शाहरुख खान (4 करोड़)
– राहुल तेवतिया (4 करोड़)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
– निकोलस पूरन (21 करोड़)
– मयंक यादव (11 करोड़)
– रवि बिश्नोई (11 करोड़)
– आयुष बदोनी (4 करोड़)
– मोहसिन खान (4 करोड़)
मुंबई इंडियंस (MI)
– हार्दिक पंड्या (16.35 करोड़)
– सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़)
– रोहित शर्मा (16.30 करोड़)
– जसप्रीत बुमराह (18 करोड़)
– तिलक वर्मा (8 करोड़)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
– ऋतुराज गायकवाड़ (18 करोड़)
– मथीशा पथिराना (13 करोड़)
– शिवम दुबे (12 करोड़)
– रवींद्र जडेजा (18 करोड़)
– महेंद्र सिंह धोनी (4 करोड़)
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
– पैट कमिंस (18 करोड़)
– हेनरिक क्लासेन (23 करोड़)
– अभिषेक शर्मा (14 करोड़)
– ट्रेविस हेड (14 करोड़)
– नीतीश कुमार रेड्डी (6 करोड़)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
– विराट कोहली (21 करोड़)
– रजत पाटीदार (11 करोड़)
– यश दयाल (5 करोड़)
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
– अक्षर पटेल (16.50 करोड़)
– कुलदीप यादव (13.25 करोड़)
– ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़)
– अभिषेक पोरेल (4 करोड़)
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
– सुनील नरेन (12 करोड़)
– रिंकू सिंह (13 करोड़)
– आंद्रे रसेल (12 करोड़)
– वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़)
– हर्षित राणा (4 करोड़)
– रमनदीप सिंह (4 करोड़)
पंजाब किंग्स (PBKS)
– शशांक सिंह (5.5 करोड़)
– प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़)
राजस्थान रॉयल्स (RR)
– संजू सैमसन (18 करोड़)
– यशस्वी जायसवाल (18 करोड़)
– रियान पराग (14 करोड़)
– ध्रुव जुरेल (14 करोड़)
– शिमरॉन हेटमायर (11 करोड़)
– संदीप शर्मा (4 करोड़)




