Uncategorized

छत्तीसगढ़ से UP जाने वाली 4 ट्रेनें कैंसिल:24 अप्रैल से 5 मई तक नहीं चलेंगी गाड़ियां, पहले 36 ट्रेनों को किया गया था रद्द दुर्ग से नौतनवा जाने वाली ट्रेन संख्या 18205, 24 अप्रैल और 1 मई को रद्द रहेगी

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ की दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन से होकर जाने वाली 4 यात्री ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश रूट की ये गाड़ियां 24 अप्रैल से 5 मई तक नहीं चलेंगी। इन ट्रेनों के रद्द होने से छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी।

रेल प्रशासन के अनुसार, गोरखपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। गोरखपुर स्टेशन और गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण का काम होगा। यह काम 12 अप्रैल से 3 मई तक चलेगा। वहीं इसके पहले छत्तीसगढ़ की भी 36 ट्रेनें कैंसिल की गई हैं।

इस दिन रद्द रहेंगी ये गाड़ियां

दुर्ग से नौतनवा जाने वाली ट्रेन संख्या 18205, 24 अप्रैल और 1 मई को रद्द रहेगी। वहीं नौतनवा से दुर्ग जाने वाली ट्रेन संख्या 18206, 26 अप्रैल और 3 मई को नहीं चलेगी। इसी तरह दुर्ग से नौतनवा जाने वाली ट्रेन संख्या 18201, 25 अप्रैल और 3 मई को रद्द रहेगी।

नौतनवा से दुर्ग जाने वाली ट्रेन संख्या 18202, 27 अप्रैल और 5 मई को रद्द कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ की 36 ट्रेनें भी कैंसिल

वहीं, छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 36 ट्रेनें भी 11 से 24 अप्रैल तक नहीं चलेंगी। हावड़ा रूट की इन गाड़ियों को कैंसिल कर दिया गया है। वहीं, 44 दिनों तक 4 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। जबकि, 3 ट्रेनें आधे रास्ते में ही समाप्त हो जाएगी।

बिलासपुर-झारसुगड़ा रूट पर चौथी लाइन के काम के चलते रेलवे ने यह आदेश जारी किया है। लेकिन, इससे यात्रियों को होने वाली दिक्कतों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे एमपी, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र और बिहार जाने वाले यात्रियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

………………………………………..

Related Articles

Back to top button