राजनीति

राहुल गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी….केरल में 7 दिन से करा रहे थे घुटने का इलाज

By Dinesh chourasiya

दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केरल के एक नामी आयुर्वेदिक संस्थान में घुटने का इलाज करा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, उन्हें भारत जोड़ो यात्रा के दौरान घुटने की समस्या हुई थी, जिसके इलाज के लिए वह केरल गए थे।

राहुल गांधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि अस्पताल में कुछ दिन रहने के बाद वह तरोताजा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान देखभाल करने और स्नेह देने के लिए अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया

कांग्रेस नेता ने फेसबुक पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘कोट्टक्कल में आर्य वैद्यशाला में मेरा प्रवास एक तरोताजा करने वाला अनुभव रहा है। इस दौरान मेरी देखभाल करने और मुझे स्नेह देने के लिए मैं डॉ. पी .एम. वेरियर और उनकी टीम तथा अस्पताल के अन्य कर्मचारियों को हार्दिक धन्यवाद देता हूं।’’

Related Articles

Back to top button