
नई दिल्ली:फुटबॉल से जुड़े दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट यानी FIFA वर्ल्ड कप का अगले महीने आगाज होने वाला है। इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाली कई टीमों ने कमर कस ली है। वहीं इस बार के FIFA वर्ल्ड कप में भारत भी अपना खास योगदान देने वाला है। जी हां, FIFA वर्ल्ड कप 2022 में इस बार बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और शानदार डांसर नोरा फतेही अपनी परफॉर्मेंस देने वाली हैं। नोरा फतेही यह परफॉर्मेंस भारत ओर से प्रतिनिधित्व करेंगी
नोरा फतेही ग्लोबल आइकॉन हैं। उन्हें बॉलीवुड में गेम चेंजर को तौर पर देखा जाता है। लेकिन अब वो विश्व में भी अपना सिक्का जमा चुकी हैं। एक बार फिर से उन्होंने भारत को वैश्विक नक्शे पर भारत का नाम दर्ज करवाया है। हर बार फीफा वर्ल्ड कप इवेंट पर किसी ना किसी पॉपुलर आर्टिस्ट का परफॉर्मेंस ऑर्गनाइज किया जाता हैv इस बार 20 नवंबर से शुरू हो रहे फीफा इवेंट में नोरा परफॉर्म करती नजर आएंगी। नोरा से पहले जेनिफर लोपेज, शकीरा भी इस इवेंट में अपने टैलेंट की झलक दिखला चुकी हैं।







शकीरा का गाया गाना वक्का वक्का तो आज भी लोगों को जुबानी याद है। बताया जा रहा है नोरा फीफा के विश्व मंच पर भारत और स्पेशली दक्षिण पूर्व एशिया को रिप्रेजेंट करनेवाली एकलौती एक्ट्रेस बन गईं हैं। नोरा के करियर की ये बड़ी उपलब्धी मानी जा रही हैं। जहां वो इस प्रेसटीजियस इवेंट का हिस्सा बनेंगी, वहीं ग्लोबली फेमस आर्टिस्ट के साथ भारत का प्रतिनिधित्व भी करती नजर आएंगी।







