अपराध

CG- शराब के लिए पत्नी की हत्या: घर में रखे शराब को गटक ली महिला… नाराज पति ने की मारपीट… पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट…..

 

 

whatsapp sharing button
telegram sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
sharethis sharing button

 

 

 

 

 

 

 

जशपुर। घर में रखे शराब को पत्नी द्वारा पी जाने से नाराज होकर उसके पति ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दिया। आरोपी पति बबलु राम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र के शांतिनगर ग्राम की घटना है। ललिता एक्का उम्र 42 साल की पहले पति के मृत्यू हो जाने पर बबलू राम के साथ दूसरी शादी कर शांतिनगर में रहती थी। बबलू राम अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी से लड़ाई-झगड़ा करता था। दोनों पति-पत्नि के मध्य लड़ाई-झगड़ा हुआ था।

 

 

ललिता एक्का को बबलू राम अस्पताल लिया था जहाॅं ईलाज के दौरान उसकी मृत्यू हो गई। पी.एम. रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यू मारपीट कर हत्या करने से होना लेख किये जाने पर थाना जशपुर में धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान थाना सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपी बबलू राम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि यह अपने घर में शराब को पीने के लिये रखा था।

 

 

 

Related Articles

Back to top button