
Uncategorized
रायपुर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही लाखों के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
By Dinesh chourasiya
रायपुर। : राजधानी में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, यहाँ अलग-अलग इलाको में गांजे की तस्करी करते दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।







जानकारी के मुताबिक पहला मामला थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत पचपेड़ी नाका चौक के पास का है जहाँ गांजा की तस्करी करते सुमित वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से कुल 08 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत लगभग 1,00,000/- रूपये जब्त कर, आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।




गिरफ्तार आरोपी- सुमित वर्मा पिता जीत लाल वर्मा उम्र 20 साल निवासी बालापुर जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश।
गिरफ्तार आरोपी- शैलेन्द्र तिवारी पिता स्व. रामसिया तिवारी उम्र 40 साल निवासी बेरकच्छ थाना बेवहारी जिला शहडोल मध्यप्रदेश।




