दुर्ग एसपी ने सिपाही को किया लाइन अटैच : थाने में महिला पीड़िता से मारपीट करने की शिकायत के बाद लिया ऐक्शन
By Dinesh chourasiya

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने पद्मनाभपुर थाने में पदस्थ सिपाही किशोर सोनी को लाइन अटैच किया है। किशोर सोनी के खिलाफ एक महिला ने एसपी से शिकायत की थी कि उसने थाने में ड्यूटी के दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की है।







जानकारी के मुताबिक बीते सप्ताह एक महिला किसी मामले को लेकर पद्मनाभपुर थाने शिकायत लेकर पहुंची थी। उस समय ड्यूटी पर पदस्थ सिपाही किशोर सोनी ने महिला से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान अचानक महिला और किशोर सोनी के बीच वाद विवाद होने लगा। महिला ने दुर्ग एसपी के पास शिकायत दर्ज कराई। उसने उसने आरोप लगाया कि सिपाही किशोर सोनी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की है।
शिकायत मिलने के बाद एसपी मामले की जांच की। जांच में मामला सही पाया गया। इसी दौरान दबाव के चलते महिला ने अपनी शिकायत को वापस ले लिया। इसके बाद भी सिपाही की गलती पाए जाने पर एसपी ने किशोर सोनी को लाइन अटैच किया है।




पहले भी लग चुके कई गंभीर आरोप
किशोर सोनी पुलिस सेवा के दौरान काफी विवादित रहा है। उसके खिलाफ कई शिकायतें उच्चाधिकारियों तक पहुंची है। वो जिस भी थाने में रहा है उसके खिलाफ इसी तरह की गैर जिम्मेदाराना कार्यों को लेकर शिकायतें की गई हैं। इसके चलते उसे उन थानों से दूसरी जगह भेजा गया है।




