
दूर भागता है पति.. शादी के बाद आज तक नहीं बनाए संबंध’.. शिकायत लेकर पत्नी पहुंच गई थाने पुलिस ने घरेलू हिंसा का प्रकरण दर्ज कर लिया है पति ने दिया पत्नी को जान से मारने की धमकी
By Dinesh chourasiya
दूर भागता है पति.. शादी के बाद आज तक नहीं बनाए संबंध’.. शिकायत लेकर पत्नी पहुंच गई थाने पुलिस ने घरेलू हिंसा का प्रकरण दर्ज कर लिया है पति ने दिया पत्नी को जान से मारने की धमकी
हमदाबाद: शादी को जीवन का अहम पड़ाव माना जाता है। दांपत्य जीवन को लेकर हर नई नवेली कपल उत्साहित रहता है। लेकिन जूनागढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहित महिला ने पति के खिलाफ अनोखी शिकायत की है। पत्नी का आरोप है कि उसका पति शादी तो किया है लेकिन उनकी शारीरिक संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह पूरी तरह से दूर भागते हैं और मुझे संतुष्ट नहीं करते हैं। बहरहाल पुलिस ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।







महिला थाने में पहुंची इस शिकायत में कहा गया है कि 23 साल की इस विवाहिता ने फरवरी, 2022 में पोरबंदर में शादी की थी। हर्षोउल्लास के शादी संपन्न होने के बाद अभी दो हफ़्ते ही हुए थे कि विवाहित को एहसास हुआ कि उनके पति को शारीरिक संबंधों में कोई दिलचस्पी नहीं है। पत्नी का आरोप हैं कि उसने जब कभी भी पति के साथ अंतरंग होने की कोशिश की तो उसकी कोशिश सफल नहीं हुई और पति दूर हो गया है। उसने कोई भी उत्साह नहीं दिखाया। नवविवाहित की तरफ से दी गई शिकायत में कहा गया है कि पति ने शादी तो की लेकिन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसे पत्नी होने का अधिकार नहीं दिया।
शिकायत पर पति ने दी जान से मारने की धमकी
नवनिवाहिता अपनी शिकायत में लिखा है कि जब उसने अपने पति के इस व्यवहार की जानकारी ससुराल वालों को दी तो उन्होंने उसे फटकार लगाई और इस विषय पर अब और चर्चा नहीं करने को कहा। जब उसके पति को पता चला कि उसने अपने माता-पिता को बताया है, तो उसने कथित तौर पर उसे जान से मारने की धमकी दी।








