Uncategorized

8 राज्यों के 28 एयरपोर्ट्स 9 मई तक बंद:430 फ्लाइट्स कैंसिल; हरियाणा-पंजाब-राजस्थान में अलर्ट, स्कूल बंद, सरकारी विभागों की छुट्टियां रद्द

By Dinesh chourasiya

पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के बाद केंद्र ने 8 राज्यों के 28 एयरपोर्ट्स 9 मई तक बंद कर दिए हैं। ये राज्य- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश हैं।

बडे़ एयरपोर्ट्स में श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, जोधपुर, राजकोट, धर्मशाला, अमृतसर, भुज और जामनगर शामिल हैं। ये पाकिस्तान बॉर्डर से लगे हुए हैं। MP के ग्वालियर और उत्तर प्रदेश के हिंडन एयरपोर्ट के ऑपरेशन भी बंद हैं।

एअर इंडिया, इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट, अकासा एयर और कुछ विदेशी एयरलाइंस ने गुरुवार को 430 फ्लाइट्स कैंसिल कर दिए। ये देश की डेली फ्लाइट्स का 3% है। पाकिस्तान में भी 147 फ्लाइट्स कैंसिल हैं, जो डेली फ्लाइट्स का 17% है।

जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में हाई अलर्ट है। दोनों राज्यों के बॉर्डर इलाकों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पुलिस, प्रशासनिक और हेल्थ विभाग के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे।

फ्लाइट ऑपरेशन से जुड़े अन्य अपडेट्स…

  1. एअर इंडिया ने 9 शहरों के लिए लिए सभी उड़ानें 10 मई की सुबह 05:29 बजे तक रद्द कीं। ये शहर हैं- जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट।
  2. इंडिगो ने 11 शहरों की फ्लाइट्स 10 मई की सुबह 05:29 बजे तक रद्द कीं। ये शहर हैं- जम्मू, श्रीनगर, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, ग्वालियर, किशनगढ़ और राजकोट।
  3. 10 मई तक इंडिगो की 165 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। एयरलाइंस हर दिन करीब 2200 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। दिल्ली एयरपोर्ट पर अलग-अलग एयरलाइंस की 20 फ्लाइट्स कैंसिल हुई है।
  4. एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सुरक्षाबलों से जुड़े लोगों को टिकट कैंसिलेशन पर फुल रिफंड और रिशेड्यूलिंग पर छूट देने की घोषणा की है। जिन डिफेंस कर्मियों ने 31 मई तक की यात्रा के लिए एयर इंडिया या एयर इंडिया एक्सप्रेस की टिकट बुक की है, उन्हें फुल रिफंड दिया जाएगा। वहीं, 30 जून तक एक बार फ्री रिशेड्यूलिंग की सुविधा मिलेगी।
  5. दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्री फ्लाइट का स्टेट्स चेक करने के बाद ही एयरपोर्ट के लिए निकलें। टर्मिनल और सभी 4 रनवे पर ऑपरेशन सामान्य रूप से जारी हैं। हालांकि, हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण कुछ उड़ानों पर असर पड़ा है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर स्टेट अलर्ट पर…

1. पंजाब: 6 जिलों में स्कूल बंद, पुलिस की छुट्टियां रद्द

  • फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन जिलों में स्कूल अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।
  • पंजाब पुलिस की सभी छुट्टियां रद्द हो गई है। केवल विशेष परिस्थितियों में ही अधिकारियों की परमिशन के बाद छुट्‌टी मिलेगी।
  • पंजाब सरकार ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। गुरदासपुर में 8 मई को रात 9 बजे से सुबह 5 बजे से पूरी तरह ब्लैकआउट रहेगा।
  • लुधियाना के स्कूल 9 और 10 मई के लिए बंद कर दिए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने यह आदेश जारी किए हैं।

2. हरियाणा: हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल

  • सरकार ने डॉक्टरों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। ऑपरेशन हेल्थ विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं।
  • इसके साथ सरकारी और निजी अस्पतालों को इमरजेंसी के लिए 25% बेड रिजर्व रखने के निर्देश दिए हैं।
  • हिसार एयरपोर्ट पर एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी गई है। सुरक्षा कारणों के चलते गाइडलाइंस को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसका फैसला लिया है।

3. राजस्थान: 4 जिलों में स्कूल बंद, बॉर्डर सिक्योरिटी बढ़ाने के निर्देश

  • श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द करने और सीमा सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
  • मुख्य सचिव सुधांश पंत और DGP यूआर साहू ने सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

4. जम्मू-कश्मीर: 10 जिलों में स्कूल बंद, हाई सिक्योरिटी

  • पूरे राज्य में हाई अलर्ट है। बॉर्डर वाले इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।
  • जम्मू, कठुआ, सांबा, पुंछ, राजौरी, बारामुला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिले की सभी स्कूल बंद हैं।
  • श्रीनगर एयरपोर्ट और अवंतीपोरा एयरबेस के आसपास के स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।

5. लेह-लद्दाखः ड्रोन-UAV उड़ाने पर बैन

  • लेह के जिलाधिकारी संतोष सुखादेव ने आदेश जारी करते हुए ड्रोन और UAV उड़ाने पर बैन लगाया है।
  • ऑल लद्दाख होटल एंड गेस्ट हाउस एसोसिएशन ने पर्यटकों को फ्री में ठहराने की घोषणा की है।

6. त्रिपुरा: अगरतला हवाई अड्‌डे ने BSF सुरक्षा की मांग की

  • त्रिपुरा के अगरतला एयरपोर्ट ने BSF सुरक्षा की मांग की है। यह एयरपोर्ट बांग्लादेश बॉर्डर से 1.5 किमी दूर है।

Related Articles

Back to top button