Uncategorized

शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया को फिर झटका, राउज एवेन्यू कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाई

नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शराब घोटाला केस में सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने फिर बड़ा झटका दिया। अदालत ने मनीष की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। बता दें ईडी की ओर से मनीष सिसोदिया को न्यायिक हिरासत की अवधि के खत्म होने पर राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया था, जहां कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत अवधि को 23 मई तक के लिए बढ़ा दिया।

कोर्ट ने 14 दिन न्यायिक हिरासत बढ़ाने के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) से मनीष सिसोदिया को चार्जशीट की ‘ई-कॉपी’ देने को कहा है। ज्ञात हो कि, ज्यूडिशियल कस्टडी खत्म होने पर सोमवार (08 मई) को अदालत में मनीष सिसोदिया को पेश किया गया। जांच एजेंसी शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से भी जांच कर रही है। बता दें, सिसोदिया को सीबीआई ने पहले गिरफ्तार किया था। इसी साल 23 फरवरी से ही दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम तिहाड़ जेल में बंद हैं।

 

Related Articles

Back to top button