मनोरंजन

संजय दत्त को जेल में मिलता था कीड़े वाला खाना, कैद में रहते बनाए सिक्स पैक एब्स


एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की लाइफ अब नॉर्मल हो गई है। अब वो जेल से बाहर अपना जन्मदिन अपनी मर्जी के मुताबिक मना सकते हैं। हालांकि जेल में उनका जीवन बेहद मुश्किल हालातों में बीता था। कैद से रिहा होने के बाद उन्होंने जेल में बिताए एक-एक दिन को सालों के बराबर बताया था। संजू बाबा ने कहा था कि वो उन काले दिनों को कभी भुला सकते हैं। उन्हें तो भरोसा ही नहीं था कि वे अब खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी आपबीती भी सुनाई थी… 

संजय दत्त पर पैसे के दम पर जेल में तमाम ऐशो आराम जुटाने आरोप लगा था। संजय ने उस वक्त कहा था कि  उन्हें जेल में कीड़ों वाला खाना दिया जाता था। उन्होंने कई मर्तबा खाने में मक्खी पड़े देखी थी । दिनभर काम के बाद भूख लगती थी, तो मक्खी निकालकर खाना खा लेता था।

एक इंटरव्यू में संजू ने बताया था कि, जेल में उन्हें जानवरों जैसा खाना दिया जाता था, उनका  दोस्त युसुफ तो वो खाना खाता ही नहीं था। संजय ने बताया कि उन्होंने तकरीबन एक साल तक ऐसी ही दाल खाई थी, सब्जी के नाम पर वहां बस ‘राजगिरा’ बनता था।

 

Related Articles

Back to top button