छत्तीसगढ़

नगर पंचायत अध्यक्ष की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में बाल-बाल बचे अध्यक्ष

गरियाबंद: देर रात एक सड़क हादसे में नगर पंचायत अध्यक्ष बाल-बाल बच गये। हादसा उस वक्त हुआ, जब नगर पंचायत अध्यक्ष एक कार्यक्रम के बाद अपने घर लौट रहे थे। उनकी तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे के बाद पिछले से आ रहे अन्य लोगों की कार ने नगर पंचायत को बाहर निकाला।

घटना राजिम के कोमा की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक फिंगेश्वर नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु देर रात कार्यक्रम के बाद लौट रहे थे, उसी दौरान राजिम के कोमा के पास जैसे ही उनकी कार पहुंची, सड़क किनारे गड्ढे में कार जाकर फंस गयी। खुशकिस्मति की बात ये रही कि कार आगे नहीं बढ़ी, नहीं तो खायी में जा सकती है।

इधर घटना में जगदीश यदु बाल-बाल बच गये। वो सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button