
उत्तरप्रदेश
कड़ी सुरक्षा के बीच कसारी मसारी कब्रिस्तान में अतीक और अशरफ सुपुर्द-ए-खाक, परिजनों की मौजूदगी में किया गया दफ़न
By Dinesh chourasiya
प्रयागराज में मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया. दोनों का शव कसारी मसारी कब्रिस्तान कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचा और फिर परिजनों की मौजूदगी में उन्हें दफनाया गया. कब्रिस्तान में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया.
आरोपियों से पूछताछ में जुटी क्राइम ब्रांच
वहीं अतीक और अशरफ की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. यूपी के सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है. उनकी हत्या के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और क्राइम ब्रांच उनसे पूछताछ में जुटी हुई है.
गोली मारकर दोनों की हत्या
कल शनिवार (15 अप्रैल) को अतीक और अशरफ की उस समय हत्या कर दी गई थी जब वे अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाए जा रहे थे. इसी दौरान वे मीडिया से बात करने लगे. तभी वहां तीन हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं. इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.



















