
बिरनपुर हिंसा मामले में सीएम भूपेश की बड़ी घोषणा, मृतक के परिवार के सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी, दी जाएगी 10 लाख रू सहायता राशि
By Dinesh chourasiya
बिरनपुर हिंसा मामले में सीएम भूपेश की बड़ी घोषणा, मृतक के परिवार के सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी, दी जाएगी 10 लाख रू सहायता राशि
बिरनपुर हिंसा मामले में सीएम भूपेश की बड़ी घोषणा,







रायपुरः CM बघेल बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुई हिंसा को लेकर सीएम भूपेश ने मुआवजे का ऐलान किया है। सीएम ने घोषणा की है कि बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही 10 लाख रू सहायता राशि की भी प्रदान की जाएगी
भूपेश बघेल ने घटना को लेकर कमिश्नर के नेतृत्व में की उच्च स्तरीय जाँच के निर्देश दिए है। उन्होंने एक सप्ताह में जाँच कर रिपोर्ट देने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश वासियों से शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है।
क्या हुआ था बिरनपुर में




दो दिन पहले यानि शनिवार को बेमेतरा में बिरनपुर गांव में 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके चलते उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी।इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। पूरे मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिले में जिले में धारा 144 लागू है। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए बिरनपुर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।







