
बालोद जिले में खून से लाल हुआ सड़क : तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक ही गांव के 3 युवकों की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
By Dinesh chourasiya
जानकारी के अनुसार, बालोद जिले के डोंडी-भानुप्रतापपुर पूर्व मुख्य मार्ग में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवक की मौत हुई है. बाइक में सवार होकर तीन युवक जा रहे थे तभी तेज रफ्तार कार टक्कर मार दी. हादसे में एक की मौके पर मौत ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल दो युवकों से उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रस्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं घटना के बाद ब्रेजा कार CG04 K 9011 को चालक मौके पर छोड़ भाग गया है. हादसे में जान गवाने वाले युवक छत्रपाल उम्र 21 वर्ष, गीतेश दर्रो उम्र 22 वर्ष और चुनेश्वर खुरसयाम उम्र 21 वर्ष ग्राम झुरहाटोला (कुआगोंदी) के रहने वाले थे.

बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार युवक अपने गांव कुवागोंदी जा रहे थे तभी तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए. जिससे एक सड़क पर दूसरा मृतक नाले के निचे और तीसरा सड़क के किनारे पड़ा था. जिसमें दो घायलों की सांसे चल रही थी. जिन्हें 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. दोनों की हालत गंभीर देखर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत दल्लीराजहरा रेफर किया गया था, जहां हॉस्पिटल पहुंचते ही दोनों ने दम तोड़ दिया.














