दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: दूसरे दिन 6 लोगों ने लिया नामांकन फॉर्म, 23 ने जमा किया
By Dinesh chourasiya

जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को दूसरे दिन विभिन्न पदों के लिए 6 लोगों ने नामांकन फॉर्म प्राप्त किया। वहीं 23 अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा किया है। 5 व 6 फरवरी को उम्मीदवार दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक अपना नामांकन फार्म प्रस्तुत कर सकते हैं। 5 फरवरी को दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त किया जा सकता है।
मीडिया प्रभारी मो. दानिश परवेज ने बताया कि शनिवार को नामांकन जमा करने वालों में अध्यक्ष पद के लिए नीता जैन, चेतन कुमार तिवारी, गुलाब सिंह पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए कृष्णराज चंदेल, प्रशांत जोशी, महिला उपाध्यक्ष पद के लिए सुनीता कसार, ललिता जोशी, नीशा गौड़, सचिव पद के लिए रविशंकर सिंह, रेखा राय, सह सचिव पद के लिए कविता गिरी गोस्वामी, राकेश यादव, हेमंत मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद के लिए तारकेश्वर साहू, अनिल जायसवाल, संतोष कुमार देवांगन, ग्रंथालय सचिव पद के लिए बजरंग श्रीवास्तव, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद के लिए रविशंकर मानिकपुरी, कार्यकारिणी सदस्य के 5 पद के लिए नितेश कुमार साहू, शिव कुमार उके, कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव, जीवन लाल कोटले और 1 महिला पद के लिए अनामिका सरकार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।











