Uncategorized

CRIME NEWS : सिटी पुलिस की कार्रवाई : 150 देसी पौव्वा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार…

प्रबंधक संपादक

दिनेश चौरसिया

    न्यूज़ एडिटर

 

 

 

बालोद। CRIME NEWS : जिला में अवैध शराब के खिलाफ बालोद सिटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपी को अवैध शराब तस्करी करते गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 150 पौव्वा देसी शराब बरामद किया गया. तीनों आरोपी एक मोटरसाइकिल में सवार होकर डौंडीलोहारा की ओर से शराब लेकर बालोद की ओर आ रहे थे।

 

 

 

 

 

 

 

जिन्हें ग्राम मालीघोरी के पास घेराबन्दी कर धर दबोचा गया. गिरफ्तार आरोपी मे डोर्मेंद्र ठाकुर और प्रकाश देशमुख ग्राम मालीघोरी दूधली का रहने वाला है, तो वही खिलेश कुमार मिश्रा बालोद शिकारीपारा निवासी है। जो कुछ दिनों पूर्व अवैध शराब ले जाते गिरफ्तार होने के बाद जेल गए था। जहां से छूटने के बाद दोबारा उसी काम में लग गया. बहरहाल पुलिस द्वारा तीनों आरोपी के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड मे जेल भेज अवैध शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।

Related Articles

Back to top button