Uncategorized

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी को 2023 विधानसभा चुनाव से दूर रहने की सलाह दी है

 

 

 

छत्तीसगढ़ /रायपुर/(एडिटर दिनेश चौरसिया )

बता दें कि एक मार्च यानी आज से छत्तीसगढ़ में विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ है. सियासी गलियारों में चर्चा है कि बघेल सरकार राजस्थान की तर्ज पर लुभावने बजट पेश कर सकती है या ये कहें कि जनता को राहत देने वाला बजट पेश कर सकती है कहने का मतलब ये है कि कांग्रेस किसी भी कीमत में छत्तीसगढ़ में सत्ता बरकरार रखना चाह रही है. इस लिहाज से आम आदमी पार्टी के लिए भूपेश बघेल का यह संदेश कहीं न कहीं उन्हें चुनाव से दूर रखने के लिए दी गई है जबकि दूसरी ओर आप छत्तीसगढ़ चुनाव में एंट्री की पूरी तैयारी में है।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) ने छत्तीसगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया था. रायपुर में बीजेपी कार्यालय का आम आदमी पार्टी ने घेराव किया गया और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का पोस्टर फाड़ा गया है. आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने बीजेपी पर अघोषित एमरजेंसी लगाने का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button