
जांजगीर-चांपा। फर्जी पुलिस बनकर अवैध वसूली करने वाला आरोपी बलौदा पुलिस के हत्थे चढ़ा। आरोपी
️जांजगीर-चांपा। फर्जी पुलिस बनकर अवैध वसूली करने वाला आरोपी बलौदा पुलिस के हत्थे चढ़ा। आरोपी मोटरसाइकिल में घूमकर अवैध वसूली करता था। फर्जी पुलिस को वर्दी पहने कोरबा रोड कुरमा मोड़ के पास बलौदा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल एवं वर्दी बरामद किया गया। आरोपी प्रकाश कुमार खूंटे के विरूद्ध धारा 170, 171, 419,420 भादवि के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी को दिनाँक 28 फरवरी को न्यायिक रिमांण्ड में भेजा गया।







पुलिस को सूचना मिली की रात्रि 08.00 बजे ग्राम कुरमा का प्रकाश खुंटे उम्र 26 वर्ष बलौदा कोरबा मेन रोड कुरमा मोड़ के पास पुलिस वर्दी पहन कर अपने मो.सा. होण्डा साइन क्र. CG12AB 5309 में घुम रहा है और आने जाने वाले ट्रेक्टर एवं अन्य वाहनों को रोककर मैं पुलिस वाला हूं कहकर तुम्हारा फाइन पटेगा कहकर डरा धमका रहा है। तथा ग्रामीणों को ठगकर अवैध रूप से पुलिस का भय दिखाकर पैसे वसुल कर रहा है जिस पर आरोपी प्रकाश कुमार खूंटे के विरूद्ध थाना बलौदा में धारा 170, 171, 419,420 भादवि पंजीबद्ध किया गया।








