
CRIME
BHILAI NEWS : लोहा चोरों का आतंक , घर के बाहर खड़ी गाड़ी के चारों पहिये निकालकर ले गए चोर।
BHILAI NEWS : छत्तीसगढ़ के भिलाई में इन दिनों लोहा चोरों का आतंक छाया हुआ है। ऐसा ही एक मामला जामुल थाने के अंतर्गत आया है जिसके मुताबिक चोरों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के चारो पहियों तक की चोरी कर ली।




प्राप्त जानकारी के अनुसार ढांचा भवन कुरुद तालाब के बाजु में स्थित अक्षरधाम कॉलोनी की निवासी भरत सिन्हा ने अपनी कार सीजी CG07 CH6675 को घर के बगल वाले प्लाट में खड़ा किया था , सुबह उठकर उन्होंने अपनी कार के चारों पहिये गायब पाए। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने जैक से कार को उठाकर पहियों की चोरी कर ली और पत्थरों के सहारे कार को खड़ा करके जैक भी लेकर चले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और फ़िलहाल मामले की जाँच कर रही है।














