Uncategorized

CG में शातिर चोरों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़: कई जिलों में किए थे वारदात… 8 पकड़ाए… 24 लाख के जेवर, चार लाख कैश बराम

 

 

whatsapp sharing button
telegram sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
sharethis sharing button

 

 

 

 

 

 

Big gang of vicious thieves busted, 8 caught, 24 lakh jewelry, four lakh cash recovered

जांजगीर-चांपा। शातिर नकबजनों का अंर्तजिला गैंग गिरफ्तार हुआ। ️6 नकबजन और 02 ज्वेलर्स सहित कुल 8 आरोपी जांजगीर पुलिस द्वारा पकड़े गये। ️आरोपियों के पास से 185 ग्राम सोना एवं 5 किलो 936 ग्राम चांदी लगभग 1406750 रू मूल्य का जप्त, नकदी रकम 413430 लाख रूपये भी जप्त किया गया। शहर के आउटर कालोनी एवं ग्रामीण क्षेत्र के समूह लोगों के सूने मकान को निशाना बनाते थे। ️गिरोह का मुख्य सरगना विनोद पूर्व में मोटर सायकल चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। गिरोह द्वारा जांजगीर जिले में 24, सक्ती में 03 रायगढ़ में 01 बिलासपुर में 02 घटनाओं को दिया गया अंजाम कुल 30 नकबजनी की घटनाओं में शामिल रहें।

 

 

️आरोपीगणों के कब्जे से सोने चांदी के आभूषण मिले है जिसे धारा 41(1-4)/454, 380 भादवि के तहत् जप्त किया गया है। ️ज्वेलर्स को कम कीमत पर आभूषण देते थे तथा रकम को फोन पे के माध्यम से प्राप्त करते थे। ️कुल 24,30,180 लाख रूपये की मशरूका जप्त की गई। ️आपराधिक कार्य में प्रयुक्त 03 मोटरसायकिल भी जप्त तीनों मोटर सायकिल स्पीड बाईक है। ️आरोपियों द्वारा चोरी के आभूषण को अपने घरों के महिलाओं को पहनने दिये थे। ️कुछ चोरी के प्रकरणों में शादी और सगाई के लिये रखे ज्वेलरी की भी चोरी की गई।

 

 

 

खबरें और भी

Related Articles

Back to top button