छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने बिरनपुर गांव की हिंसा में मारे गए भुनेश्वर साहू के परिजनों से फोन पर की चर्चा  

By Dinesh chourasiya

 रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेमेतरा जिले के ग्राम बिरनपुर की घटना में मृतक भुनेश्वर साहू के परिवारजनों से दूरभाष पर चर्चा की और परिवारजनों को ढ़ांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दुख के इस क्षण में आपके साथ हैं। आपके परिवार को न्याय मिलेगा, दोषियों पर कार्रवाई होगी।

घटना में मृतक भुनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू ने मुख्यमंत्री का आभार वक्त करते हुए कहा कि जो आपके द्वारा इस संकट के समय जो पहल की गई है उसके लिए हम आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का अश्वासन दिया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने बिरनपुर की घटना में मृतक के परिवार को 10 लाख रूपए तथा एक सदस्य को शासकीय नौकरी दिए जाने की घोषणा की है।

 

Related Articles

Back to top button