Uncategorized

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया मौके में एक की मौत एक घायल

ट्रक ने बाइक सवार को ठोका एक की मौत एक की हालत गंभीर

बिलासपुर। ACCIDENT NEWS : बिलासपुर शहर अब मानो हादसे का शहर होता जा रहा है। जहां आए दिन कही न कही सड़क हादसे में किसी न किसी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। ऐसा ही हादसा एक दर्दनाक सड़क हादसा आज रात करीब 10 बजे सीपत रोड महामाया चौक के पास देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार हाइवा ने एक युवती की जान लेली।

 

 

यह भी पढ़ें-ACCIDENT NEWS : गैस टैंकर और ट्रक के बीच टक्कर के बाद विस्फोट, मौके पर 4 की मौत, 10 घरों तक पहुंची आग की लपटें

 

 

 

 

वहीं तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट मे ले लिया। हादसे मे बाइक सवार युवती क़ी मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि युवक क़ी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लगा गई जिसके बाद भीड़ में से ही किसी ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया गया। वहीं चालक मौके पर ही फरार हो गया. हाइवा चालक की तलाश की जा रही है। अभी मृत युवती की पहचान नहीं हो पाई है। बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस मृतका की पहचान करने में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button