छत्तीसगढ़

जीत की खुशी पर बेटे को खोने का दुःख हमेशा रहेगा”.. रो पड़ी साजा विधायक ईश्वर साहू की पत्नी..

By Dinesh chourasiya

 

रायपुर: चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में तीन राज्यों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। एमपी में जहाँ शिवराज सिंह को हटाकर उनके सत्ता में आने का सपना चकनाचूर हो गया तो वही छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। सबसे करारी हार का सामना कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में ही करना पड़ा। पिछली बार प्रचंड सीटों के साथ सरकार में आई कांग्रेस की सीट इस बार आधी रह गई।

बात करें प्रदेश के सबसे है प्रोफ़ाइल हो चुके बेमेतरा की साजा सीट की तो यहाँ से भी भूपेश बघेल के मंत्री रविंद्र चौबे की करारी हार हुई है। भाजपा के ईश्वर साहू ने उन्हें 5 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी है। भाजपा के ईश्वर साहू ने यहाँ से 1 लाख 1789 वोट हासिल किये।

जब हमारी न्यूज़ टीम  साजा के नए विधायक ईश्वर साहू के घर पहुंचे और उनकी पत्नी से बातचीत की। उन्होंने बातचीत के दौरान भाजपा की जीत पर ख़ुशी जाहिर की। कहा यह जीत जनता की है। उन्होंने ही चुनाव लड़ा और उन्होंने यह जीत दिलाई है। यह जीत भी वह साजा की जनता को, बिरनपुर के मतदाताओं को समर्पित करती है। ईश्वर साहू की पत्नी ने यह भी कहा की जीत की ख़ुशी अपनी जगह है लेकिन बेटे को खोने का गम उन्हें जीवन भर रहेगा। एक माँ के तौर पर यह दुःख उनकी मृत्यु के बाद ही ख़त्म होगा।

 

 

Related Articles

Back to top button