Uncategorized

Turkey-Syria Earthquake: तुर्की में अब तक मिल चुके है 21000 शव, भारत लगातार कर रहा मदद…

 Turkey-Syria Earthquake: तुर्की और सीरिया में भीषण भूकंप के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 21000 के करीब पहुंच चुकी है। तुर्की में अब तक लगभग 17500 लोगों की मौत हो चुकी है। और करीब 72 हजार 800 लोग घायल हैं। वहीं सीरिया में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3300 के करीब पहुंच गई है। तुर्कि और सीरिया में हालात बेहद खराब हो चुके हैं। बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई और कई ऐसे हैं जो अभी भी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं।

भारत ने चलाया ऑपरेशन ‘दोस्त’

भारत ने तुर्किये में भूकंप प्रभावित लोगों की मदद के लिए ‘ऑपरेशन दोस्त’ चलाया है। इसके जरिए भारत ने तुर्किये के लोगों की मदद तेज कर दी है। सेना, एयरफोर्स के जवान, एनडीआरएफ ऑर डॉक्टर्स की टीम तुर्किये भेजी गई है। बड़े पैमाने पर राहत सामग्री भी भेजी गई है। ऑपरेशन दोस्त’ के तहत सेना और NDRF की टीमें मलबे में फंसे लोगों को तलाश रही हैं. वहां इस वक्त कड़ाके की ठंड है. बचाव दल के लोग चौबीसों घंटे मोर्चा संभाले हुए हैं. भूकंप प्रभावित इलाकों में भारतीय सेना ने फील्ड हॉस्पिटल बना लिए हैं, जहां बिना रुके घायलों का इलाज किया जा रहा है.

बेघर भूखे लोग जिंदगी और मौत से कर रहे लड़ाई

तुर्कि और सीरिया में हालात बेहद खराब हो चुके हैं। हजारों की संख्या में लोगों के घर जमींदोज हो गए। लोग बेघर हो गए। बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई और कई ऐसे हैं जो अभी भी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। इस बीच, जो जिंदा बच गए उनकी हालत भी काफी दयनीय हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, बेघर हो चुके लोगों को कड़कती ठंड में सड़कों पर रात गुजारना पड़ रहा है। सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं दी जा रही है। न खाने को है और न ठंड से बचने का कोई उपाय। लोग भूखे-प्यासे दिनरात अपनों की तलाश में जुटे हैं। गजियानटेप में इस समय मौसम -5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

राहत सामग्री लेकर पहुंचा भारत का चौथा विमान

भारतीय वायु सेना का चौथा विमान भूकंप राहत सहायता लेकर तुर्की पहुंचा. तुर्की के भूकंप पीड़ितों के लिए राहत सहायता लेकर भारतीय वायु सेना का चौथा C17 विमान बुधवार को अदाना में उतरा. भारत ने मंगलवार को देश की मानवीय सहायता और आपदा राहत के हिस्से के तौर पर भारतीय सेना की चिकित्सा टीम के 54 सदस्यों सहित सहायता सामग्री को के अपने चौथे बैच को भेजा था.

Related Articles

Back to top button