Uncategorized
-
पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 3 जवान शहीद, 6 नक्सली भी मारे गए, 8 घायल जवानों का रायपुर में चल रहा इलाज, सीएम साय ने जवानों की शहादत पर जताया शोक sudhirsahu 30 Jan 2024, 07:45 PM छत्तीसगढ़ Follow रायपुर/बीजापुर. छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले की सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में आज पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 3 जवान शहीद हुए. 15 जवान घायल भी हुए हैं. वहीं 6 नक्सली भी मारे गए हैं. इन माओवादियों के शव को ले जाने में नक्सली कामयाब भी हो गए. इसकी पुष्टि बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने की. 3 जवान शहीद होने पर सीएम विष्णुदेव साय ने शोक जताया है. CG DPR Sri Balaji Hospital Agrawal Hospital ISBM University मुठभेड़ में घायल 8 जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया है. घायल जवानों को एयरपोर्ट से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायण अस्पताल, और मोवा स्थित बालाजी अस्पताल लाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा. वहीं 7 जवानों को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. सीआरपीएफ कोबरा 201 बटालियन के जवान रावत ओमप्रकाश, मलकीत सिंह, टी मधु कुमार और अविनाश शर्मा को रायपुर के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज शुरू हो गया है. शहीद जवानों की सूची 01 आरक्षक देवन सी, 201 कोबरा 02 आरक्षक पवन कुमार, 201 कोबरा 03 आरक्षक लाम्बधर सिन्हा, 150 सीआरपीएफ घायल जवानों की सूची 01 लखवीर, डिप्टी कमांडेंट 201 कोबरा 02 राजेश पंचाल, असिस्टेंट कमांडेंट 201 कोबरा1 03 खेडकर रामदास, प्रधान आरक्षक 201 कोबरा 04 अखिलेश यादव, प्रधान आरक्षक 201 कोबरा 05 हरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक 201 कोबरा 06 मोहम्मद ईरफान, प्रधान आरक्षक, 201 कोबरा 07 गोपीनाथ बासुमताढी, आरक्षक 201 कोबरा 08 मनोज नाथ, आरक्षक 201 कोबरा 09 विकास कुमार, आरक्षक 201 कोबरा 10 बेनूधर साहू, आरक्षक 201 कोबरा 11 टी. मधुकुमार, आरक्षक 201 कोबरा 12 मलकित सिंह, आरक्षक 201 कोबरा 13 ई. वेंकटेश, आरक्षक 201 कोबरा 14 अविनाश शर्मा, आरक्षक 201 कोबरा 15 राउत ओमप्रकाश, आरक्षक 201 कोबरा इसे भी पढ़ें – CG BIG BREAKING : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 3 जवान शहीद सीएम ने घायल जवानों की समुचित इलाज के निर्देश दिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा एवं बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित ग्राम टेकलगुड़ेम ( थाना जगरगुंडा,सुकमा) में माओवादी मुठभेड़ की कड़ी निन्दा की है. उन्होंने ट्वीट कर घटना में वीरगति प्राप्त करने वाले 3 जवानों की शहादत पर गहरा दुःख प्रकट किया है. साय ने शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने मुठभेड़ में घायल 14 जवानों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.
रायपुर/बीजापुर. छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले की सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में आज पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई,…
Read More » -
CG BREAKING : बड़ी संख्या में अधिकारियों का प्रमोशन, देखिये पूरी लिस्ट
CG BREAKING : बड़ी संख्या में अधिकारियों का प्रमोशन, देखिये पूरी लिस्ट
Read More » -
दुर्ग जिले में 1 फरवरी से हेलमेंट पहनना हुआ अनिवार्य
🔸 _*सेंट्रल एवेन्यु रोड व राष्ट्रीय राजमार्ग दुर्ग-रायपुर में 1 तारीख से दोपहिया वाहनों के लिए हेलमेट पहनना…
Read More » -
रायपुर में 40 सेकेंड में गाड़ी की डिक्की से गहने चोरी मोबाइल में बात करने की एक्टिंग की, फिर मास्टर चाबी से खोल दिया लॉक
राजधानी रायपुर में एक चोर ने महज 40 सेकेंड में ही गाड़ी के डिक्की से सोने-चांदी के गहने पार कर…
Read More » -
बिलासपुर महामाया मंदिर पहुंचे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का भव्य स्वागत हर चौक चौराहों पर किया गया
बिलासपुर स्थित रतनपुर महामाया माता के दर्शन के लिए बिलासपुर पहुंचे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का पूरे शहर में…
Read More » -
नंदिनी अहिवारा:- नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा गजबे ने जन दर्शन में एवं संभाग आयुक्त को नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और जांच करने बावत आवेदन दिया
नंदिनी अहिवारा:- नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा गजबे ने जन दर्शन में एवं संभाग आयुक्त को नगर पालिका में हो…
Read More » -
(no title)
MLA की सुपारी वाले मामले में दुर्ग पुलिस का खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन…
Read More » -
CG में गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कराने पर 8 वीं के छात्र की हत्या दोस्त को शराब पिलाकर घोंटा गला; ट्रिपल मर्डर की थी साजिश
अंबिकापुर के बंजारी में एक सनकी प्रेमी ने आठवीं के छात्र की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि…
Read More » -
CG में क्या है राशन कार्ड का महतारी वंदन योजना से कनेक्शन?.. किन महिलाओं को मिलेगा साल में 12 हजार?.. यहां जानें सब कुछ
रायपुर: भाजपा ने सरकार में लौटते ही ‘मोदी की गारंटी’ पर काम शुरू कर दिया हैं। इनमे जो महत्वपूर्ण…
Read More » -
सीएम विष्णु देव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन…. शहीद दिवस पर अमर सेनानियों को दी श्रद्धांजलि
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी…
Read More »