छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सुरक्षाबलों ने बीजापुर में 50 किलो IED बम किया बरामद

By Dinesh chourasiya

बीजापुर।  : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। एक बार फिर  सुरक्षाबलों ने माओवादियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सीआरपीएफ जवानों ने सर्चिंग के दौरान 50 किलो IED बम बरामद किया है। नक्सलियों ने इस बार सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाया था। लेकिन के जवानों ने नक्सलियों के मनसूबों पर पानी फेर दिया। मौके पर से 25-25 किलोग्राम के दो सीरियल आईईडी बरामद की।

जानकारी अनुसार नक्सलियों ने बासागुड़ा मार्ग पर 50 किलो का आईईडी बिछा रखा था। लेकिन जवानों ने सर्चिंग के दौरान अपनी सक्रियता से नक्सलियों के साजिश को नाकाम कर दिया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है.

Related Articles

Back to top button