
रायपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री निवास घेराव का आह्वान किया था। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा कुछ स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई थी। भाजयुमो के इस कार्यक्रम में लगभग 8 से 9 हजार की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
निगम मुख्यालय से सभा के बाद जब रैली निकाली गई तब कार्यकर्ताओं द्वारा बैरिकेट्स को तोड़ा गया और कई स्थानों पर कानून व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के साथ झूमा-झटकी की गई। जिसमें कुछ पुलिस वालों को चोटे आयी और कुछ को फ्रैक्चर हुआ है। लगभग 461 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल ले जाया गया है। हालांकि सभी की रिहाई की जा चुकी है।














