Uncategorized

दुर्ग लोकसभा में वोटिंग, 25 प्रत्याशी मैदान में:भिलाई में 3 मतदान केंद्रों में EVM खराब, सुबह से मतदाताओं की उमड़ी भीड़

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण के लिए दुर्ग लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो कि शाम 6 बजे तक चलेगी। कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेता समेत 25 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसके नतीजे 4 जून को आएंगे।

भिलाई में 3 मतदान केंद्रों में EVM खराब, सुबह से मतदाताओं की उमड़ी भीड़

भिलाई सेक्टर 2 डीएवी विद्यालय में बने मतदान केंद्र के बूथ क्रमांक 75 की मशीन में गड़बड़ी आई है। सेक्टर 5 EMMS के 2 बूथों में भी EVM में खराबी आई है, जिससे वोटिंग रुक गई। EVM बदलने के आधे घंटे बाद मतदान शुरू होगा। सुबह से ही मतदान केद्रों में कतार लगी है। कई वर्षों बाद टाउनशिप में लोगों का उत्साह दिख रहा है।

भिलाई में 3 मतदान केंद्रों में EVM खराब, सुबह से मतदाताओं की उमड़ी भीड़

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि, जिले में 1509 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। यहां 8450 अधिकारी-कर्मचारी मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे। दुर्ग लोकसभा के तहत जिले की 6 विधानसभा, बेमेतरा और साजा विधानसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे।

20 लाख 90 हजार 414 मतदाता चुनेंगे सांसद

यहां कुल 20 लाख 90 हजार 414 मतदाता अपने सांसद का चुनाव करेंगे। इसमें पुरुष 1042000 मतदाता, महिला 1048360 और अन्य 54 मतदाता है। आयु के अनुसार मतदाताओं की संख्या 18 से 19 वर्ष के 56330, 20 से 29 वर्ष के 460852, 30 से 39 वर्ष के 620513, 40 से 49 वर्ष के 416849, 50 से 59 वर्ष के 294945, 60 से 69 वर्ष के 153535, 70 से 79 वर्ष के 68935 और 80 प्लस वर्ष के 18445 मतदाता हैं।

किस विधानसभा में कितने मतदान केंद्र

लोकसभा चुनाव के लिए दुर्ग जिला प्रशासन ने पाटन विधानसभा के लिए 246 मतदान केंद्र, दुर्ग (ग्रामीण) के लिए 230 मतदान केंद्र, दुर्ग (शहर) के लिए 224 मतदान केन्द्र, भिलाई नगर के 169 मतदान केन्द्र, वैशाली नगर के 256 मतदान केन्द्र, अहिवारा के 260 मतदान केन्द्र, साजा के 102 मतदान केन्द्र और बेमेतरा के 22 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। यहां ड्यूटी के लिए 7243 मतदान अधिकारियों को रवाना किया गया।

अधिकारियों ने किया स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण

दुर्ग संभाग कमिश्नर सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी और एसपी जितेंद्र शुक्ला सहित अन्य अधिकारियों ने शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज पहुॅचकर स्ट्रॉन्ग रूम और सामग्री वापसी की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों, दो आंशिक बेमेतरा और साजा विधानसभा क्षेत्रों के सामग्री वापसी के लिए अलग-अलग बनाए गए स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। साथ ही उन्होंने सामग्री वापसी के लिए बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम और पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

21 प्रत्याशियों के नाम

  • डॉ. अंजू केमे – एकम सनातन भारत दल – बांसुरी
  • पुष्पा मैरिसा – आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया – कोट
  • यशवंत सीताराम साहू – भारतीय शक्ति चेतना पार्टी – एयरकंडीस्नर
  • राकेश साहू – न्यायधर्मसभा – हीरा
  • विकास शर्मा – लोकशाही एकता पार्टी – सिलाई की मशीन चुनाव चिन्ह
  • शीतकरण महिलवार – आजाद समाज पार्टी – केतली
  • शंकर ठाकुर – गोंडवाना गणतंत्र पार्टी – आरी
  • श्याम सुंदर साहू – लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी – बाल्टी
  • सविता शैलेन्द्र बंजारे – शक्ति सेना (भारत देश) – गैस सिलेंडर
  • सुखदेव टंडन राष्ट्रीय जनसभा पार्टी – नारियल फॉर्म चुनाव चिन्ह
  • निर्दलीय प्रत्याशियों को में अनूप कुमार पाण्डेय – बल्ला, अरूण जोशी – लिफाफा
  • अली हुसैन सिद्दकी – सीटी
  • अशोक जैन – माचिस की डिब्बी
  • खिलानंद जसपाल – गन्ना किसान
  • ध्रुव कुमार सोनी उर्फ लंगूर सोनी – टॉफियां
  • बलदेव साहू – कांच का गिलास
  • भागबली सिवारे – अलमारी
  • भानुप्रताप चतुर्वेदी – ब्लैकबोर्ड
  • संतोष कुमार मारकण्डे – सेब
  • हरिचंद ठाकुर – कम्प्यूटर
  • डॉ. हरिशचंद्र साहू – ऑटोरिक्शा चुनाव चिन्ह

Related Articles

Back to top button