छत्तीसगढ़

भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के ऊपर भिलाई निगम में महापौर रहते 320 करोड़ से अधिक की आर्थिक अनियमितता करने का आरोप लगाया है।

By Dinesh chourasiya

प्रेम प्रकाश पांडे ने विधायक देवेन्द्र यादव पर 320 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है। - Dainik Bhaskar

भिलाई नगर विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। यहां भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के ऊपर भिलाई निगम में महापौर रहते 320 करोड़ से अधिक की आर्थिक अनियमितता करने का आरोप लगाया है।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी से भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने सोमवार को न्यू खुर्सीपार में चुनाव के केंद्रीय कार्यालय का लोकार्पण किया।

न्यू खुर्सीपार में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते बीजेपी प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पाण्डेय।

प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि देवेंद्र यादव ने भिलाई नगर निगम में महापौर रहते हुए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया। यदि ऑडिटर जनरल की रिपोर्ट को माने तो नगर निगम भिलाई में 320 करोड़ की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। यह अनियमितता वित्तीय वर्ष 2016-17 में किए गए भुगतान और बजट से संबंधित है।

चुनाव कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थक।

इन कार्यों के लिए किया गया गलत भुगतान

प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि इसका ऑडिट कार्यालय उप संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा दुर्ग में किया गया है। उसकी रिपोर्ट में वाहन संधारण पर व्यय और ईधन व्यय सत्यापन के आभाव में संदिग्ध भुगतान राशि, वाहनों में शासन से निर्धारित मात्रा से अधिक मरम्मत में व्यय किए जाने से निगम को आर्थिक क्षति होना बताया गया है। अनियमित व्यय भी किया गया।

2 नवंबर से शुरू होगा भिलाई बचाव अभियान

प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि भिलाई की खोई पहचान दिलाने के लिए वे आगामी 2 नवंबर से भिलाई बचाओ अभियान चलाने जा रहे हैं। पिछले 5 साल में जो भिलाई की दुर्दशा हुई है, उसको बताया जाएगा। भिलाई को शिक्षाधानी की पहचान वापस दिलाने के लिए लोगों से अपील की जाएगी।

Related Articles

Back to top button