Uncategorized

रायपुर में मर्डर : होली के जश्न के बीच चाकू से गोदकर युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में मचा हड़कप 

By Dinesh chourasiya

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है. भाठागाव BSUP कॉलोनी निवासी मोहित सोनकर की लाश सोनकर बाड़ी भाठागांव इलाके में पड़ी मिली. जिसके बाद इलाके के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि मृतक शराब भट्टी में काम करता था. फिलहाल हत्या के आरोपी और हत्या का कारण दोनों अज्ञात हैं.

Related Articles

Back to top button