Uncategorized

CG में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को कुचला, 3 मौत:धमतरी में NH किनारे टहल रहे थे ग्रामीण, टक्कर के बाद नाले में घुसी गाड़ी

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को टक्कर मार दी, जिससे 3 ग्रामीणों की मौत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो मालिक समेत 4 लोग घायल भी हुए हैं। मृतक और घायल एक ही गांव के रहने वाले हैं। मामला बिरेझर चौकी क्षेत्र के दरबा गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक भावेश साहू (21), गोलू यादव (24) और खिलेश्वर सपहा (20) की जान गई है। वहीं घायल डिगु यादव, पुष्कर निर्मलकर, नरेंद्र यादव का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है।

धमतरी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने युवकों को रौंद दिया।

अब जानिए कैसे हुआ हादसा ?

दरअसल, धमतरी नेशनल हाईवे किनारे दरबा गांव के 8 लोग साथ में टहल रहे थे, तभी रविवार रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अभनपुर की ओर से आ रही थी। अचानक स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। सड़क किनारे टहल रहे ग्रामीणों को चपेट में ले लिया।

स्कॉर्पियो की टक्कर से सभी इधर-उधर फेंका गए। वहीं कुछ युवक स्कॉर्पियो के चपेट में आ गए। इसमें 2 युवकों की ऑन द स्पॉट डेथ हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। ग्रामीणों को रौंदने के बाद स्कॉर्पियो नाले में जा घुसी।

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो युवकों को रौंदने के बाद नाले में जा घुसी।

घायलों को भेजा गया अभनपुर अस्पताल

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों को जैसे ही जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अभनपुर अस्पताल पहुंचाया।

मामले में SDOP रागिनी तिवारी ने बताया कि हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। स्कॉर्पियो मालिक अंदर ही फंसा हुआ था, उसे हल्की चोट आई है। वाहन मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही फरार ड्राइवर की तलाश जारी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया है।

Related Articles

Back to top button