कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिल्ली पहुंचे:यहां से पुलिस स्टेशन जाएंगे, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत लेंगे; शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग
By Dinesh chourasiya
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार सुबह 7:45 बजे अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। यहां से वे सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत लेंगे।







अभिजीत ने समर्थकों से पुलिस स्टेशन पहुंचने की अपील की है। CJP दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज अपना पहला प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन NEET-UG पेपर लीक और CBSE, CUET SSC-GD जैसी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ है।
पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। CJP ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले समर्थकों के लिए एक गाइडलाइन भी जारी की है। इसमें समर्थकों से सनस्क्रीन लगाकर, नाश्ता करके आने, हाथ में तिरंगा, फूल और किताब लाने जैसी 8 अपील की गई हैं।




CJP ने समर्थकों से कहा- क्या करें, क्या न करें
दिल्ली पुलिस बोली- CJP ने प्रदर्शन की परमिशन नहीं मांगी: दिल्ली पुलिस ने कहा कि 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए अब तक कोई एप्लीकेशन नहीं आई है। इसके बावजूद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी में 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
दिल्ली HC ने CJP से जुड़ी याचिका पर सुनवाई नहीं की: दिल्ली हाईकोर्ट ने 6 जून को CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई इनकार कर दिया





