छत्तीसगढ़

By Dinesh chourasiya

 

▪️ *दुर्ग पुलिस लगातार आचार संहिता लागू होने के दूसरे दिन लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी।*

▪️ *जिले के असामाजिक तत्वों चाकूबाजी करने वालो, वारंटीयो पर धरपकड़ अभियान और भी तेज ।*

▪️ *पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री शलभ सिन्हा के निर्देशन में प्रतिबंधात्मक , लघु अधिनियम पर जिले भर में चली कार्यवाही।*

▪️ *150 से अधिक आरोपीयो को भेजा जेल।*

▪️ *आचार संहिता लगने के द्वितीय दिवस पर दुर्ग पुलिस के आर्म्स एक्ट में 11, धारा 151 में 32 , धारा 107.116 में 70 आरोपियो को आज गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।*

▪️ *शाम 6 से 10 बजे तक चलेगी स्पेशल सरप्राइस वाहन चेकिंग अभियान ।*

 

 

 

 

दिनांक 09.10.2023 को चुनाव आयोग नई दिल्ली के द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता के निर्देशों की परिपालन में जिला पुलिस बल दुर्ग द्वारा “”चुनाव कार्य तथा चुनाव संबंधी जारी दिशा निर्देशों का पालन के संबंध में” दिनांक 09/10/2023 को पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारीयों, थाना प्रभारियों एवम चौकी प्रभारी की मीटिंग लेकर चुनाव प्रक्रिया एवं चुनाव संबंधी दिशा निर्देशों के पालन करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री शलभ कुमार सिंहा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अनंत कुमार के द्वारा महत्त्वपूर्ण जानकारी देकर फ्लैग मार्च किया गया था, जिसके बाद आचार संहिता लगने के प्रथम दिवस पर 100 से अधिक आरोपियों पर कार्यवाही की गई थी तथा आज द्वितीय दिवस पर सभी थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर आर्म्स एक्ट सहित प्रतिबंधात्मक कार्रवाई एवं वारंटी अभियान चलाया।

 

 

 

जिसमे आर्म्स एक्ट में 11 कार्यवाही धारा 151 जा. फो. में 32 , धारा 107,116 जा. फो. में 70 आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेजा गया, उनके साथ ही स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटीयो पर भी कार्रवाई की गई है जिसमें अभी तक कुल 150 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
आज शाम 6:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक समस्त थाना शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्पेशल सरप्राइज चेकिंग की जा रही है जिसमे मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी लगातार कार्रवाई तेज की गई है। जिसके तहत वाहन चेकिंग प्वाइंट निम्नानुसार है- थाना पुलगांव चौक, चौकी अंजोरा के सामने, चौकी जेवरा सिरसा के सामने, नागपुर चौकी के सामने, मोहन नगर मालवीय नगर चौक में , थाना दुर्ग के सामने, पदमनाभपुर जेल तिराहा, नेवई थाना के सामने , थाना भिलाई नगर पुलिस पेट्रोल पंप के सामने, भट्टी क्षेत्र में मुर्गा चौक, सुपेला में गुरुद्वारा, चौक स्मृति नगर में सूर्या मॉल चौक, वैशाली नगर में गदा चौक, छावनी में करुणा अस्पताल के सामन, जामुल में बोगदा पुलिया के पास, थाना खुर्सीपार में थाना के सामने, पुरानी भिलाई में सिरसा गेट में कुल 17 जगहों में 100 से अधिक जवानों के द्वारा चेकिंग की जा रही है जिसमें संदिग्ध सामान एवं अन्य वस्तुएं मिलने पर कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

 

इसके अलावा लगातार शास्त्रों को थाना में जमा करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तहत 70% से अधिक शस्त्र अभी तक थानों में जमा कर दिए गए हैं।
दुर्ग पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा, जिसके तहत गुंडे, बदमाशों ,अवैध मादक पदार्थों की शिकायत वाले एवं चुनावी माहौल खराब करने वालों पर, पुलिस की अलग से टीम गठित की गई है, जिस पर उन पर पैनी निगाह रखकर, ढूंढ कर कार्यवाही भी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button