
Uncategorized
पाकिस्तान ने 3 घंटे के बाद सीजफायर तोड़ा:जम्मू-कश्मीर में फायरिंग, उमर बोले- धमाके हो रहे; ट्रम्प ने कहा था- भारत-पाकिस्तान को रातभर समझाया
By Dinesh chourasiya
भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू हो गया। इसके बाद भी पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के अखनूर, पुंछ, नौशेरा, श्रीनगर, आरएसपुरा, सांबा, उधमपुर में फायरिंग की जा रही है। राजौरी में शेलिंग (तोप और मोर्टार) की गई।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा- ये कैसा सीजफायर है। श्रीनगर में धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है।







इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने X पर पोस्ट किया। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ‘रात में यूएस की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।’




