Uncategorized

CG के बेमेतरा में पति ने पत्नी को मारकर बाड़ी में गाड़ा  एक महीने पहले हुई थी दोनो की शादी, पिता और 6 बेटों को उठा ले गई पुलिस पति फरार

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में पति ने पत्नी को मार कर 2 फीट गड्ढे में गाड़ दिया। बताया जा रहा है कि एक महीने पहले ही शादी हुई थी। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। पूरा मामला परपोड़ी थाना क्षेत्र के लुक गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक नवविवाहिता को पति ने घर के पास बाड़ी में दफनाया है। मृतिका का नाम रेशमी वर्मा (22) है, जिसका मायका कुल्लू गांव में है। वहीं पति का नाम ओमप्रकाश वर्मा है। बताया जा रहा है कि 18 फरवरी 2024 को दोनों की शादी हुई थी।

बेटे और बहू ने पैर छूकर किया था विदा

रेशमी वर्मा की सास बीरन बाई ने बताया कि वह शनिवार को धमधा के अछोटी गांव गई थी। बेटे और बहू ने उसके पैर छूकर विदा किया था। सोमवार को जब वह घर लौटी तो बड़े बेटे रमाकांत की पत्नी करुणा ने बताया कि आपके बेटे-बहू ओमप्रकाश और रेशमी बिना बताए कहीं चले गए हैं।

बदबू आने के बाद बाड़ी में की गई खुदाई

इसके बाद आनन-फानन में परिवार ने इसकी सूचना थाने में दी। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। दो दिन तक दोनों की तलाश की गई, दोनों कहीं नहीं मिले। इसके बाद गुरुवार सुबह मृतिका की सास बाड़ी में राख फेंकने निकली थी, तभी उसे बदबू आई।

हत्या की वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

पास के गड्ढे को खोदा गया तो वहां बहू की लाश मिली। इसकी सूचना पुलिस और मायके पक्ष को दी गई। रेशमी वर्मा के भाई करण वर्मा ने आरोप लगाया है कि पति ओमप्रकाश और परिवार वालों ने मिलकर उसकी बहन की हत्या की है।

पति ने पत्नी को मारकर गाड़ा।

पिता और 6 बेटों को थाने ले गई पुलिस

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक जिसने हत्या की वह 7 भाई हैं, आरोपी तीसरे नंबर का बेटा है। पुलिस अभी 6 बेटे और पिता को पूछताछ के लिए थाने लेकर गई है। मामले में बेरला एसडीओपी तेजराम पटेल ने कहा कि जांच के बाद ही जानकारी दे पाएंगे।

Related Articles

Back to top button