
भूपेश बघेल बोले-अधिवेशन में तैयार हुआ 2023—24 का रोड मैप, भाजपा बोली— कोई असर नहीं होगा
RAIPUR. कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन रायपुर के जोरा स्थित स्वर्गीय मोतीलाल वोरा सभा स्थल पर आयोजित जनसभा के समापन के साथ पूरा हो गया। आमतौर पर किसी महाधिवेशन के बाद जनसभा नहीं की जाती है, लेकिन रायपुर महाधिवेशन बाद जनसभा भी हुई। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी ने सिर्फ 2500 रुपये धान खरीदी का वादा किया था, लेकिन सरकार 2600 पर धान खरीद रही है, अगले साल 2800 पर खरीदी होगी। यही फर्क है कांग्रेस और भाजपा में। सीएम ने बताया कि अधिवेशन में पार्टी ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है। मोहन मरकाम ने भी कहा कि महाधिवेशन के असर से ना सिर्फ 2024 में केंद्र में राहुल की अगुवाई में सरकार बनेगी, बल्कि राज्य में भी कांग्रेस की सरकार लौटेगी।







प्रदेश काग्रेस के करीब एक लाख कार्यकर्ता और नेता की मौजूदगी में प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अशोक गहलोत समेत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संबोधित किया। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी ने सिर्फ 2500 रुपये धान खरीदी का वादा किया था, लेकिन सरकार 2600 पर धान खरीद रही है, अगले साल 2800 पर खरीदी होगी।




