Uncategorized

CG  में दर्शनार्थियों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत 11 श्रद्धालु घायल, एक का टूटा पैर, 2 लोगों की हालत गंभीर

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में दर्शनार्थियों से भरी पिकअप देर रात डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में दर्शनार्थियों से भरी पिकअप देर रात डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 11 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। ये हादसा ​​​​​​​सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम दरचुरा हाइवे पर हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन में 20 से अधिक लोग सवार थे, जो जतमई घटारानी दर्शन के लिए गए थे। घर लौटने से से पहले हादसे का शिकार हो गए। घायलों को सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

घायलों में एक 6 साल की बच्ची

सिमगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी दर्शनार्थी करहुल के निवासी हैं। घायलों में एक 6 साल की बच्ची, 4 महिला और 6 पुरुष घायल हैं। वहीं कामिनी साहू पति मत्तूलाल साहू (50) की जान गई है। वहीं घायल दिल हरण का पैर टूट गया है।

घायलों में दो की हालत ज्यादा गंभीर

थाना प्रभारी योगिता बाली खापर्डे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का इलाज किया गया। घायलों में दो की हालत ज्यादा गंभीर है। मामले में अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button