भिलाई के खुर्सीपार में हेरोइन तस्करी मामले में फरार चल रहे 03 आरोपी गिरफ्तार, 70.460 ग्राम हेरोइन सहित लगभग ₹29.22 लाख की सामग्री पूर्व में जप्त
By Dinesh chourasiya








दिनांक 19.09.2026 को थाना खुर्सीपार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि जोन क्रमांक 03, जीरो स्ट्रीट, खुर्सीपार, भिलाई स्थित एक मकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन का विक्रय किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर विधिवत वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 70.460 ग्राम हेरोइन, नगदी रकम, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन एवं इलेक्ट्रॉनिक तराजू सहित कुल लगभग ₹29,22,300/- की सामग्री जप्त की गई थी।
प्रकरण में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 431/2026, धारा 8, 21(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्रकरण में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना खुर्सीपार पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी एवं आवश्यक प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 25.09.2026 को तीनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।




आरोपी का नाम
1. सैमसंग प्रसाद उर्फ सल्लू, उम्र 32 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जामुल, जिला दुर्ग।
2. गुरमीत सिंह उर्फ लक्की, उम्र 21 वर्ष, निवासी जीरो स्ट्रीट, जोन क्रमांक 03, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
3. आशीष कुमार शाह, उम्र 26 वर्ष, निवासी शिवाजी नगर, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।




