Uncategorized

जेल में बंद भाइयों को राखी बांधकर भावुक हुईं बहनें:छत्तीसगढ़ के 33 जेलों में मनाया गया रक्षाबंधन, बाहर तक लगी रही लंबी लाइन

By Dinesh chourasiya

28 अगस्त यानि आज रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्र के जेलों से रक्षाबंधन मनाने की तस्वीर सामने आई है। जेलों के बाहर बहनों की लंबी लाइन लगी है। कहीं बहनें भावुक नजर आईं तो कहीं बहनों ने अपने भाइयों को मिठाई खिलाई और उनका हालचाल जाना। बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, बलौदाबाजार और अंबिकापुर की जेलों में विशेष व्यवस्था की गई है।

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने जानकारी दी कि प्रदेश की 5 केंद्रीय, 22 जिला और 6 उपजेलों में बहनों ने अपने बंदी भाइयों से मुलाकात की। रायपुर के ट्रांसजेंडर शेल्टर होम ‘गरिमा गृह’ में भी रक्षाबंधन मनाया गया। दुर्ग में इस बार कंप्यूटर सिस्टम के जरिए कैदियों के नाम एक जगह दर्ज किए गए हैं, ताकि बहनों को कूपन के आधार पर आसानी से कैदियों से मिलवाया जा सके।

रायगढ़ जिला जेल में बहन ने जेल के बाहर से ही भाई को राखी बांधी।
बिलासपुर-अंबिकापुर जेल की तस्वीरें, भाई से मुलाकात के बाद भावुक हुईं बहनें।
जेल परिसर में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा-सूत्र।
बहनों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक कर रही पुलिस।

Related Articles

Back to top button