Uncategorized

भिलाई में चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवरात सहित करीब 8 लाख रुपये की समान बरामद

By Dinesh chourasiya

 

 

 

दिनांक 09.08.2026 को प्रार्थी मोहम्मद मोहसिन खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी दुर्गानगर जुनवानी रोड, भिलाई द्वारा चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि करीब 2-3 माह पूर्व उसके 17 वर्षीय नाबालिग भांजे को आरोपी अनुराग कुर्रे एवं उसके साथियों द्वारा धमकी देकर घर से सोने के जेवरात लाने के लिए दबाव बनाया गया तथा उसके माध्यम से प्रार्थी के घर से दो सोने की अंगूठी, एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने की कान की बाली एवं एक सोने का मंगलसूत्र चोरी कराया गया।

रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1158/2026, धारा 351(3), 305(ए), 95, 61(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर आरोपियों की निशानदेही से चोरी के सोने के जेवरात सहित चौकी स्मृतिनगर के अन्य अपराध क्रमांक 1157/2026 से संबंधित चोरी की मशरूका भी बरामद की गई।

दोनों प्रकरणों में कुल लगभग 8,00,000 रुपये की मशरूका जप्त की गई। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया है।

 

 

आरोपी का नाम

1. अनुराग कुर्रे, उम्र 18 वर्ष, निवासी संजय नगर कुम्हारपारा, राहुल किराना स्टोर्स के पास, सुपेला, जिला दुर्ग।
2. करन सोनी, उम्र 25 वर्ष, निवासी दीपक किराना स्टोर्स के पास, भीमनगर वार्ड क्रमांक 10, सुपेला, जिला दुर्ग।
3. रोहित गुप्ता, उम्र 23 वर्ष, निवासी संजय पारा, भगत सिंह चौक, वार्ड क्रमांक 15, सुपेला, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री

1. दो सोने की अंगूठी, एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने की कान की बाली एवं एक सोने का मंगलसूत्र सहित अन्य चोरी की मशरूका।
2. चौकी स्मृतिनगर के अपराध क्रमांक 1157/2026 से संबंधित चोरी की मशरूका सहित दोनों प्रकरणों में कुल लगभग 8,00,000 रुपये की मशरूका।

 

—0000—

Related Articles

Back to top button