Uncategorized

दुर्ग पुलिस का आज खुर्सीपार देवार बस्ती में विशेष चेकिंग अभियान – अवैध शराब जप्त, वारंटियों की धरपकड़ 

By Dinesh chourasiya

 

पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग द्वारा जारी आदेश के पालन में दिनांक 26 जुलाई 2026 को प्रातः 04:00 बजे से 08:00 बजे तक भिलाई नगर एवं छावनी अनुभाग के थाना खुर्सीपार एवं जामुल क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य वारंटियों की धरपकड़, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना था।

इस विशेष अभियान का पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री शोभराज अग्रवाल द्वारा किया गया। अभियान में नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, थाना प्रभारी खुर्सीपार, थाना प्रभारी जामुल, थाना प्रभारी नेवई, थाना प्रभारी भिलाई भट्टी, थाना प्रभारी एसीसीयू, यातायात शाखा, रक्षित केंद्र सहित विभिन्न शाखाओं के कुल 50 अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।

विशेष अभियान के दौरान थाना खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत देवार बस्ती में सघन तलाशी ली गई। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 34 पौवा अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के दौरान थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा 02 स्थायी वारंट एवं 02 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। साथ ही एक गिरफ्तारी वारंटी की मृत्यु हो जाने के कारण नियमानुसार उसका मृत्यु प्रमाण-पत्र प्राप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की गई।

इसी प्रकार थाना जामुल क्षेत्र अंतर्गत नालंदा परिसर के पीछे स्थित अटल आवास में निवासरत व्यक्तियों का सत्यापन एवं व्यापक चेकिंग अभियान संचालित किया गया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई तथा 03 गिरफ्तारी वारंटों का सफलतापूर्वक तामील किया गया।

पूरे अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस द्वारा आमजन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए भी जागरूक किया गया।

1. देवार बस्ती, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग।

2. नालंदा परिसर के पीछे स्थित अटल आवास, थाना जामुल, जिला दुर्ग

पुलिस ने जप्त किया

1. 34 पौवा अवैध शराब।

 

 

—0000—

Related Articles

Back to top button